अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर – 2018

0
1165
  • पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के. जे. अल्फोन्स ने 12 जनवरी, 2018 को अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर – 2018’ को लांच किया।
  • उन्होंने 2018 का अतुल्य भारत वॉल और डेस्क कैलेंडर भी जारी किया।
  • अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर एप्लीकेशन से उपयोगकर्ता को भारत के समस्त त्योहारों और उत्सवों की जानकारी एक साथ मिलेगी।
  • डिजिटल कैलेंडर को एंड्राइड और आई-ओएस प्लेटफार्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।
  • प्रत्येक दिन भारत के पर्यटन स्थानों की शानदार तस्वीरें इस पर प्रदर्शित की जाएंगी, उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए साझा किया जा सकता है।
  • भारतीय दृश्यावली दिन की तरह रात में भी शानदार नजर आती है।
  • अतुल्य भारत वॉल कैलेंडर 2018 का प्रत्येक पृष्ठ चमकदार रंगों से भरपूर है जो अंधेरे में भी चमकता है।
  • जो भी इस कैलेंडर को देखेगा उसे सूर्योदय और सूर्यास्त, दोनों के समय भारत की सुन्दरता समान रूप से नजर आएगी।
  • भारत ऐसा देश है जहां हर तरह के यात्रियों के लिए दर्शनीय स्थल मौजूद हैं।
  • अतुल्य भारत डेस्क कैलेंडर 2018 में 12 विभिन्न तरह के यात्रियों का विवरण है और उनके लिए उचित गंतव्य स्थलों का सुझाव दिया गया है।
  • डेस्क कैलेंडर की विषयवस्तु सबके लिए भारत है, जिसमें यात्रियों के लिए भारत के अद्भुत स्थानों को दिखाया गया है।

संभावित प्रश्न

प्रश्न- 12 जनवरी, 2018 को पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी डेस्क कैलेंडर की विषयवस्तु क्या है?

(a) सबके लिए भारत              (b) भारत का दर्शन

(c) अतुल्य भारत                   (d) भारत में पर्यटन

उत्तर – (a)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here